Saturday, October 13, 2012

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

वाराणसी : नगर में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
बादशाह बाग कॉलोनी (सिगरा) मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार सिद्धनाथ चौबे (70 वर्ष) को धक्का मार दिया। क्षेत्रीय लोगों ने चालक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मई नगर (फूलपुर) के सिद्धनाथ को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मुरारी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य घटना में लोहे की छड़ लादकर सिटी स्टेशन (जैतपुरा) से भदऊ चुंगी की ओर जा रहे ट्रैक्टर (यूपी 65 ए क्यू 5866) की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली पर सवार आधा दर्जन मजदूर चोटिल हो गए। क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। दूसरी ओर राजघाट पुल पर आटो के धक्के से सूजाबाद (रामनगर) का वीरू (22 वर्ष) घायल हो गया। घायल को परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वह मैदागिन में एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता है।

No comments:

Post a Comment