Saturday, October 13, 2012

कैट की ड्रॉइंग देख हंस पड़े सभी

jab-tak-hai-jaan
किंग खान ने अपने अब तक के करियर में कभी एक रोमांटिक बॉय, तो कभी एक सिरफिरा आशिक बनकर खूब जलवा दिखाया है। लेकिन हाल ही में कटरीना कैफ ने उनके कैरेक्टर को अपने ही स्टाइल में बयां किया। दरअसल, हाल ही में एसआरके और कैट स्टारर मूवी 'जब जक है जान' का नया सॉन्ग लॉन्च किया गया। इस मौके पर कैट वहां मौजूद नहीं थीं। दरअसल, वह 'धूम 3' की शूटिंग के सिलसिले में शिकागो में हैं। लेकिन, उन्हें इंटरेनट के जरिए कनेक्ट किया गया था।

मजा तो तब आया जब कैट ने अपनी स्टाइल में शाहरुख का लुक बयां किया। उन्होंने एक स्केच के जरिए उनका क्यूट लुक दिखाया। यह स्टिक फिगर रिप्रजेंटेशन तब का था, जब एसआरके एक गाने की शूटिंग कर रहे थे, जिसे मोहित चौहान और श्रेया घोषाल ने गाया। कैट की यह ड्राइंग देखकर इवेंट में मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल एकदम से लाइट हो गया।

वैसे, इसके जरिए कैट ने अपनी डूडलिंग का भी इंट्रोडक्शन दे दिया। गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब कैट ने ऐसा किया हो। इससे पहले भी कैट को ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। 2010 में प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी वह रणबीर कपूर के साथ स्केच बनाती दिखी थीं।

अच्छा है कैट! अगर फिल्में मिलनी बंद हो जाएं, तो आप अपने इस हुनर को बखूबी सबके सामने ला सकती हैं!

जहां पीटा था, वहीं पार्टी करेंगे सैफ

saifeenaसैफ अली खान और करीना कपूर शादी की दावत 18 अक्टूबर को पटौदी में दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले भी जश्न खूब होगा। जी हां, दावत-ए-वलीमा से पहले के दिन भी धमाकेदार होंगे। सैफ ने इसके लिए खास तौर पर साउथ मुंबई का एक फाइव स्टार होटेल 13 से 17 अक्टूबर तक के लिए बुक कराया है।

खास बात यह है कि यह वही होटेल है, जिसमें कुछ टाइम पहले सैफ ने झगड़े में एक एनआरआई की नाक तोड़ दी थी। यानी कि सैफ ने पहले जिस होटेल में बवाल किया था, अब उसी में धमाल करने की तैयारी है। सैफ के करीबी एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने 13 से 17 अक्टूबर के लिए साउथ मुंबई का इस फाइव स्टार होटेल बुक किया है, जिसमें शादी से पहले के तमाम फंक्शन होंगे।

जाहिर है, इन दिनों होटेल के सिक्युरिटी अरेंजमेंट काफी टाइट रहेंगे। वैसे, सैफ ने फैंस और मीडिया को छकाने के लिए और भी इंतजाम किए हैं। खबर है कि उन्होंने 13 से 17 अक्टूबर के लिए ही साउथ मुंबई और जुहू में दो और फाइव स्टार होटल बुक किए हैं। सूत्रों की मानें, तो शायद इनमें सैफ अपने गेस्ट्स को ठहराएंगे या फिर ऐसा उन्होंने मीडिया अटेंशन को डाइवर्ट करने के ऐसा लिए किया है।

दूसरी ओर, पटौदी में भी सैफीना के निकाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके लिए गुड़गांव में भी एक होटल बुक किया गया है। यही नहीं, सैफ ने अपने मेहमानों को डायरेक्टर पटौदी में लैंड कराने के लिए वहां पर एक हेलिपैड भी बनवाया है।

अइय्या! एक साथ सात फिल्में रिलीज़

AIYYAAइस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग टेस्ट की सात फिल्में रिलीज़ होंगी। जानते हैं, इनकी रिलीज और मेकिंग के बारे में-

फेस्टिव सीज़न नजदीक आते ही बॉक्स ऑफिस भी गुलजार हो गया है। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर सात फिल्में 'भूत रिटर्न्स', 'अइय्या', 'चटगांव' और 'मक्खी' के अलावा सीमित बजट में बनी 'लॉग इन', 'प्रेममयी' और 'एक थी ताई' रिलीज़ होंगी।

'भूत रिटर्न्स' रामू की सुपर हिट फिल्म 'भूत' का सीक्वल है। फिल्म को मुंबई के पास बरसों से वीरान पड़े एक भूतिया बंगले में शूट किया गया है। बेशक, कैमरे पर रामू की जबर्दस्त पकड़ है। ऐसे में, इस फिल्म में थ्रीडी इफेक्ट्स का रामू के फैन्स को इंतजार है। मनीषा कोइराला लंबे अर्से बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। वहीं, उनके चहेते साउथ स्टार जेडी चक्रवर्ती और मधु शालिनी भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। रामू ने इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में एकसाथ बनाया है। दिल्ली-यूपी में इकलौती यही फिल्म है, जो सबसे ज्यादा 80 के करीब स्क्रीन पर रिलीज़ होगी।

इस हफ्ते रिलीज़ हो रही दूसरी फिल्म 'अइय्या' से रानी मुखर्जी भी करीब दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर सचिन कुंडलकर मराठी फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। दरअसल, 'नो वन किल्ड जेसिका' के बाद रानी एक बार फिर महिला प्रधान फिल्म करना चाहती थीं। इसी बीच उन्हें सचिन ने उन्हें 'अइय्या' के लिए अप्रोच किया। रानी को अपना रोल पसंद आया, क्योंकि पूरी फिल्म उन पर बेस्ड है। फिल्म में रानी ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में पहली बार तीन आइटम नंबर किए हैं। इनमें लावणी, बैले और एक साउथ स्टाइल का आइटम नंबर शामिल है। मराठी फैमिली के किरदार को असरदार बनाने के मकसद से रानी ने शूटिंग शुरू होने से पहले अपनी मराठी फ्रेंड्स के साथ काफी वक्त गुजारा। फिल्म में साउथ फिल्मों के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन रानी के ऑपज़िट हैं। दिल्ली-यूपी में इस फिल्म को 30 के करीब स्क्रीन पर रिलीज़ किया जाएगा।

बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Amitabh Bachchan
बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ आज उम्र के 70वें पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। 43 साल के फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के दिल में जो जगह बनाई है, वह आज तक कोई और नहीं बना पाया। जब वह इंडस्ट्री में आए थे, तब कोई नहीं कह सकता था कि इतनी हाइट और डिफ्रेंट लुक वाला लड़का हीरो भी बन सकता है। लेकिन उन्होंने खुद को न सिर्फ साबित किया, बल्कि ऐक्टिंग में वह स्टैंडर्ड सेट किया, जिस तक पहुंच पाना आसान नहीं है। ऐंग्री यंग मैन के रूप में उनकी इमेज को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती चली गई। टीवी पर भी उनकी एंट्री धमाकेदार रही। आलम यह है कि उनका खास अंदाज की केबीसी की पहचान बन गई है।
देखिए: ऐसी रही बिग बी की बिग बर्थडे पार्टी
जानिए: 70 साल के अमिताभ के 7 टर्निंग पॉइंट्स
तस्वीरों में: नन्हे कदम से शुरू हुआ अमिताभ के अब तक का सफर
तस्वीरों में: बिग बी का पर्सनल ऐल्बम

शाहरुख ने एसआरके पर ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया

shahrukh-khan
बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान तो खुद में एक ब्रैंड हैं ही, अब उनका फेमस टाइटल एसआरके भी एक कीमती प्रॉपर्टी बन सकता है। आगे से किसी को इस टाइटल का इस्तेमाल करना होगा तो इसके लिए शाहरुख खान से इजाजत लेनी होगी।
दरअसल, शाहरुख अपने नाम एसआरके पर ट्रेडमार्क चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ऑफिस में ऐप्लिकेशन दी है। हालांकि, इसके लिए अभी फाइनल कन्फर्मेशन नहीं मिल पाया है। नियम के अनुसार, जब एक बार यह ट्रेडमार्क इंडियन ट्रेडमार्क जरनल में पब्लिश हो जाएगा, इसके तीन महीने के अंदर कोई भी इस पर ऑब्जेक्शन कर सकता है।

वह इसके लिए नोटिस भेज सकता है। इसके पहले सचिन तेंडुलकर ने भी अपने नाम एसआरटी पर ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद जब विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म फरारी की सवारी बनाई थी तो एसआरटी के लिए सचिन ने परमिशन ली थी। वैसे अपने टाइटल पर ट्रेडमार्क का प्रचलन पश्चिमी देशों में पहले से है। टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, ऐक्ट्रेस जेनिफर लोपेज सहित अन्य कई लोग इस लिस्ट में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, शाहरूख ने यह फैसला काफी सोच समझकर लिया है। इसके पहले कई ब्रैंड ने एसआरके का इस्तेमाल अपने ऐड में किया था। अगर नाम पर ट्रेडमार्क मिला तो वे अब ऐसा नहीं कर पाएंगे।

जंजीर' से शुरू जिंदगी


बिग बी के करियर में 'जंजीर' को मील का पत्थर कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। खास बात यह कि 1973 में आई इस सुपरहिट फिल्म के लिए बिग बी फर्स्ट चॉइस नहीं थे।
चमत्कार से यह फिल्म उन्हें मिल गई और इसी के साथ बॉलिवुड को मिल गया 'एंग्री यंगमैन'।
इसके बाद अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह यहां हैं।
जया का साथ
कम ही लोग इस पर विश्वास करेंगे कि शादी से पहले जया-अमिताभ को काम दिलाने के लिए प्रड्यूसरों और डायरेक्टरों के पास पैरवी करती थीं।
लेकिन, यह एक सचाई है। सच तो यह है कि जया के साथ ने ही शुरुआती दौर में बिग बी को बॉलिवुड में टिकाए रखा।
जया ने न सिर्फ अमिताभ को इमोशनल सपोर्ट दिया, बल्कि इस जोड़ी की केमिस्ट्री ने बॉलिवुड को तमाम हिट फिल्में भी मिलीं।
वह काला दिन
70 के दशक में स्ट्रगल भरी शुरुआत करने वाले अमिताभ 80 के दशक में बड़े स्टार बन चुके थे। लेकिन उनकी पॉप्युलैरिटी तब चरम पर दिखी, जब 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान चोट लग जाने पर पूरे देश ने उनकी सलामती की दुआ की।
फैंस की दुआओं ने बिग बी को बचा लिया। अगर ऐसा नहीं होता, वाकई बॉलिवुड को कई शानदार फिल्में नहीं मिलतीं।
नेतागिरी को हाय-बाय
राजीव गांधी के करीबी दोस्त रहे अमिताभ ने उनके कहने पर पॉलिटिक्स में शुरुआत की। 1984 में बिग बी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट पर रेकॉर्ड जीत हासिल की।
लेकिन फोर्स स्कैंडल के काले छींटे पड़ने से साफ-सुथरी इमेज वाले अमिताभ इतने हर्ट हुए कि उन्होंने तीन साल बाद ही राजनीति को बाय बोल दिया।
जाहिर है, फिर से ऐक्टिंग ही उनका पेशा हो गया।
फ्लॉप बिजनेसमैन
फिल्मों में हिट होने के बाद अमिताभ ने बिजनेस में हाथ आजमाने के लिए एबीसीएल खोली, लेकिन कंपनी फ्लॉप हो गई। तब अमिताभ को अपनी जिंदगी का वह दौर देखना पड़ा, जब वह अपने दोस्तों से उनकी गाड़ी अपने बंगले के बाहर खड़ी करने के लिए रिक्वेस्ट करते थे, ताकि वह धनी दिखें।
यहां तक कि उनका बंगला भी बिकने की नौबत आ गई थी।
बहरहाल, इस दौर ने बिजनेसमैन अमिताभ को तो मिटा दिया, लेकिन ऐक्टर अमिताभ इस दौरान भी बना रहा।
केबीसी से बने ब्रैंड बच्चन
दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए अमिताभ बच्चन आज ब्रैंड बच्चन बन गए हैं, तो इसका क्रेडिट 'केबीसी' को ही जाता है। इस शो ने ऐसे मुश्किल टाइम में बिग बी की वापसी कराई, जब लोग उन्हें भूलने लगे थे।
'केबीसी' और अमिताभ की जुगलबंदी से रात 9 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा, तो मार्केट को विश्वास हो गया कि अमिताभ में अभी भी बहुत कुछ बाकी है।
...और इसी बात ने अमिताभ की एक और पारी बॉलिवुड में शुरू करवाई, जो सुपर-डुपर हिट रही और वह सदी के महानायक बन गए।

70 साल के अमिताभ के 7 टर्निंग पॉइंट्स

amitabh-bachchan
आज बिग बी अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिंदगी के इतने लंबे सफर में सीनियर बच्चन ने तमाम उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन ये 7 पड़ाव कुछ खास रहे-

शायद ही कोई ऐसा हो, अमिताभ बच्चन जिसके लिए रोल मॉडल न हो। ...और इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि अमिताभ ने जिंदगी के हर फेज में कुछ ऐसा किया, जो दूसरों के लिए उदाहरण हो गया। तमाम बुरे दौर आए, लेकिन यह शहंशाह जादूगर की तरह अग्निपथ पर चलता रहा।


स्टेशन से लौटा महानायक
अमिताभ बच्चन ने इतना बुरा दौर देखा था कि उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था। आज हर कोई उनकी आवाज का दीवाना है, लेकिन कभी ऑल इंडिया रेडियो को उनकी आवाज बकवास लगी थी।
शुरुआती फिल्मों में सक्सेस हाथ नहीं लगने से निराश बिग बी एक बार को तो बोरिया-बिस्तर समेट कर घर वापसी के लिए रेलवे स्टेशन पहंच गए थे।
वह तो शुक्र है कि आखिरी वक्त पर उन्हें एक फिल्म का ऑफर आ गया और बॉलिवुड को सदी का महानायक मिल गया।