Saturday, October 13, 2012

नहीं चला अमिताभ का जादू, लोग हुए बिग बॉस के दीवाने

नहीं चला अमिताभ का जादू, लोग हुए बिग बॉस के दीवाने!नहीं चला अमिताभ का जादू, लोग हुए बिग बॉस के दीवाने!
भारत के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर आपकी टीवी स्क्रीन्स पर एंट्री मार चुका है। इस शो का यह छठवां सीजन है, इससे पहले के पांचों सीजन काफी धमाकेदार रहे। पिछले सभी सीजन्स ने जमकर टीआरपी भी बटोरी। भले ही 'बिग बॉस' की काफी आलोचना हुई हो, शो टाइमिंग बदली गई हो पर इसकी पॉपुलरिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। लोग आज भी इसके दीवाने हैं, और बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं।
 
आज जब यह एक बार फिर हमारे बीच आ चुका है, सवाल बनता है कि क्या इस बार 'बिग बॉस' लोगों का दिल जीत पाएगा? क्या इस बार यह 'कौन बनेगा करोड़पति?' जैसे बड़े रियलिटी शो से टक्कर ले पाएगा? क्या इस बार भी लोगों को मसालेदार बातें और शो इनमेट्स के बीच की तू-तू, मैं-मैं रिझा पाएंगी? 
 
इन सारे सवालों का जवाब दो वक्त देगा, लेकिन, एक बात तो साफ है कि सलमान खान का नाम ही काफी है शो को पॉपुलर करने के लिए। 'बिग बॉस' को सबसे ज्यादा फायदा होता है सलमान के सपोर्ट और भारी लोकप्रियता का जिसके चलते शो अपने आप ही हिट हो जाता है।
 
शो के ओपनिंग एपिसोड के बाद से ही ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर इसे लेकर बहस शुरू हो चुकी है। अब देखना ये होगा कि 'बिग बॉस' 'बिग बी' को पिछाड़ता है या पीछे रह जाता है।

करीना की शादी में न बुलाने के लिए सॉरी: रणधीर कपूर

randhir-kapoor
भारती दुबे
करीना के पापा रणधीर कपूर थोड़ी टेंशन में हैं। लड़के वालों को अटेंड करने से ज्यादा घबराहट उन्हें उन लोगों की नाराजगी से है, जिन्हें इस वेडिंग में इन्वाइट नहीं किया गया है।
बेबो की शादी में बहुत कम लोगों को इन्वाइट किया गया है?
यही वजह है कि मैं, बबीता और कपूर फैमिली रिसेप्शन पार्टी देने की सोच रहे हैं। सब जानते हैं कि सैफ-करीना अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए मेरा मानना है कि हमें उनके सेंटिमेंट्स की इज्जत करनी चाहिए। मैं उन सब लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें शादी में इन्वाइट नहीं किया गया। हालांकि, उनकी नाराजगी जायज है।

क्या बबीता आरके हाउस में शिफ्ट कर रही हैं?
बबीता जहां हैं, वहां खुश हैं। हम लोग अभी भी साथ हैं, हमने सिर्फ अलग रहने का फैसला किया है। वह अभी भी मेरी वाइफ हैं और मैं उनका हज़्बंड।

क्या करीना अपनी होने वाली सास, शर्मिला टैगोर की तरह शादी से पहले कन्वर्ट हो जाएंगी?
यहां कोई कन्वर्ट नहीं हो रहा रहा है। यह एक इंसान की दूसरे इंसान से शादी है और उनके लिए कास्ट, क्रीड व ब्रीड कोई मायने नहीं रखती। वे लोग रजिस्टर्ड मैरिज कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। उन्हें अपनी मर्जी से शादी की छूट मिलनी चाहिए। आखिर करीना भी अब 19 साल की नहीं रहीं।
संजय लीला भंसाली का कहना था कि उनकी जूलियट कोई शादीशुदा नहीं हो सकती। आप क्या कहेंगे?
आज लोगों के सोचने का नजरिया बदल गया है। रितिक रोशन ने अपने डेब्यू के एक साल बाद शादी कर ली और आज वह सुपरस्टार हैं। आज कोई इस बात की परवाह नहीं करता कि कौन शादीशुदा है और कौन नहीं। हालांकि, हमारे जमाने में जरूर शादी एक इशू थी और लोग इसे छिपाया करते थे।

लेकिन हिरोइनों के मामले में यह आज भी एक इशू है?
शर्मिला टैगोर अपनी शादी के बाद ही इस मुकाम तक पहुंचीं। वहीं हेमा मालिनी को भी शादी किए अरसा हो गया है। और तो और, अब तो ऐश्वर्या राय बच्चन भी मैरिड हैं।
शादी के बाद करिश्मा कपूर की वापसी सक्सेसफुल नहीं रही?
और मेरी फेवरिट हिरोइन माधुरी दीक्षित को भी ऑडियंस ने भाव नहीं दिया। मेरा मानना है कि यह सब इस पर डिपेंड करता है कि आपने वापसी के लिए कौन सी फिल्म चुनी की है। करिश्मा के बच्चे अब बड़े हो गए हैं, इसलिए उसके पास इंडस्ट्री में अच्छा करने के लिए काफी वक्त है और वह कर रही है।
रणबीर को आज ऐसा सिनेमा करने के लिए जाना जाता है, जो उनके सीनियर्स करने से घबराते थे। वह हमेशा एक्सपेरिमेंट में यकीन करते हैं?
यह पूरी तरह रणबीर की चॉइस है, न कि ऋषि कपूर की। और वह अपने काम को बेहतरीन अंदाज में कर रहे हैं। हमारी फैमिली को करीना, करिश्मा और रणबीर पर गर्व है। उन्होंने कपूर फैमिली के नाम को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
आप पर्दे पर कम क्यों नजर आते हैं?
अब आप मुझे पर्दे पर पहले से ज्यादा देखेंगे। मेरे पास कई अच्छे ऑफर्स आ रहे हैं और मैं खुद को बिजी रखने के लिए इन्हें कर रहा हूं। बेशक, ऐक्टर हमेशा ऐक्टर ही रहता है। मैं इसका क्रेडिट साजिद खान का दूंगा, जिन्होंने मुझे 'हाउसफुल' के लिए इंस्पायर किया।
क्या आप आरके बैनर को दोबारा ऐक्टिव करने की प्लैनिंग कर रहे हैं?
इस साल के आखिर तक आपको कोई गुड न्यूज़ जरूर मिलेगी। दरअसल, आजकल का ट्रेंड फिल्म शुरू करने के बाद उसे अनाउंस करने का है और हम भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं। हालांकि, यह कतई जरूरी नहीं है कि इस फिल्म में स्टार या डायरेक्टर हमारी फैमिली से ही हों। लेकिन अगर जरूरी हुआ, तो हम ऐसा जरूर करेंगे।

मक्‍खी से परेशान : आप और विलेन! Click here to vote


हम एक ऐसे कल्‍पनालोक में हैं, जहां कानून और पुलिस की कोई अहमियत नहीं है। विलेन हत्‍या करने के बावजूद बच निकल सकता है। वह चाहे जिस औरत के साथ सो सकता है और चाहे जिसे ठिकाने लगा सकता है।
आखिर वह एक टॉप कंस्‍ट्रक्‍शन बिल्‍डर जो ठहरा। ऐसे माहौल में, आप इस बात से सहमत होंगे, गलत को सही करने का एकमात्र तरीका है नए सिरे से शुरुआत यानी पुनर्जन्‍म।
यह फिल्‍म एक क्षेत्रीय प्रेम कहानी भी है। लिहाजा हम जानते हैं कि इसमें रोमांस की प्रचलित परिपाटी ही होगी। हीरो हीरोइन के घर के बाहर खड़े होकर उससे बात करता है, वह अपने बिस्‍तर पर लेटे-लेटे उसे सुन सकती है।
वह उसका पड़ोसी है। दो साल तक उसे इंतजार कराने के बाद लड़की आखिरकार यह कबूल कर लेती है कि वह भी उसे चाहती है।
हीरो के लिए यह बहुत अच्‍छी खबर होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। क्‍योंकि विलेन की नजर भी उसी लड़की पर टिकी है। वह फौरन हीरो की पिटाई करता है और चाकुओं से गोदकर उसे मार डालता है।
जाहिर है, हीरो के साथ अन्‍याय हुआ है। भगवान भी उस पर ज्‍यादा मेहरबान नहीं रहे। यह भी जाहिर था कि वह इस जन्‍म में अपने कर्मों का खाता पूरा नहीं कर पाया था।
उसका पुनर्जन्‍म होता है एक छोटी-सी मक्‍खी के रूप में। यदि आप अफरातफरी मचा देना चाहते हैं और बदला लेना चाहते हैं तो एक छोटी-सी मक्‍खी होना शायद इतना बुरा भी नहीं है!
“एक मच्‍छर आदमी को हिजड़ा बना देता है” – नाना पाटेकर की फिल्‍म यशवंत का यह डायलॉग फिल्‍म से भी ज्‍यादा लोकप्रिय साबित हुआ था। यह फिल्‍म भी कमखुदा नहीं है। यह सीधे-सीधे एक मक्‍खी के बारे में है, जो यह घोषणा करती है कि मैं तुझे जान से मार दूंगी।
निश्चित ही, एक छोटी-सी मक्‍खी द्वारा एक कद्दावर विलेन से बदला लेना बहुत मनोरंजक हो सकता है। हम इस चैम्पियन मक्‍खी का समर्थन करते हैं, जो कान के झुमकों से जोर-आजमाइश कर बॉडी बनाती है, कूल गॉगल्‍स पहनती है, और कोई भी कमीना विलेन उसे मार नहीं सकता है।
यह वाकई एक मजेदार आइडिया है। हम चाहते हैं कि मक्‍खी की शानदार जीत हो। दर्शक उसके समर्थन में खूब शोर मचाएं और सीटियां बजाएं। लेकिन यह मनबहलाव कितनी देर तक चल सकता है और हम कितनी देर तक इस कहानी को बर्दाश्‍त कर सकते हैं, यह एक अलग मसला है।
इस फिल्‍म को लेकर जो हाइप है, उसका एक कारण तो यही है कि साउथ में यह पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। अतिरंजनाओं से ज्‍यादा सफल और कुछ नहीं हो सकता है और यह लाउडनेस ही साउथ की अनेक फिल्‍मों की कामयाबी की कुंजी रही है।
फिल्‍म की लंबाई से भी मूवी टिकट की कीमत आंकी जाती है। यदि एक टिकट के सहारे एसी में तीन घंटे बिता लिए, तो समझो पैसा वसूल।
आमतौर पर जब साउथ की इन्‍हीं सफल फिल्‍मों की रीमेक बॉलीवुड के एक्‍शन स्‍टार्स के साथ हिंदी में बनाई जाती है, तो फिल्‍म शुरुआती सप्‍ताहांत में ही करोड़ों कमा लेती है।
खैर, मक्‍खी रीमेक नहीं है, उसे केवल तेलुगु ओरिजिनल से हिंदी में डब किया गया है। लिहाजा दक्षिण के सुपर हीरोज की जगह लेने के लिए यहां सलमान, अक्षय या अजय देवगन (बॉडीगार्ड, रेडी, राउडी राठौर, सिंघम) की जरूरत नहीं है।
इसकी वजह यही है कि इस फिल्‍म की असली स्‍टार तो मक्‍खी है! और यही समस्‍या भी है। इस फिल्‍म को बड़े बजट के साथ नए सिरे से शूट करते हुए फिर से रिलीज करने की सख्‍त जरूरत थी।
अपने ओरिजिनल स्‍वरूप में तो यह बड़ी घिसी-पिटी और नीरस ही लगती है। एक समय के बाद हमें समझ नहीं आता है मक्‍खी विलेन को ज्‍यादा परेशान कर रही है या फिर हमें।

दिल्ली से दूर हो रहा बॉलिवुड

klpdचंद्र मोहन शर्मा
हाल के दिनों में रिलीज़ तमाम फिल्मों में दिल्ली खूब दिखी, लेकिन अब इसके लिए आपको तरसना होगा। दिल्ली में शूटिंग करने लायक जगहें अब किसी न किसी वजह से ये इंडस्ट्री की पहुंच से बाहर हो रही हैं।

पिछले कुछ समय से बॉलिवुड मुंबई के स्टूडियोज़ का कंफर्ट छोड़कर दिल्ली में खूब शूटिंग कर रहा है, लेकिन अब यहां तमाम दिक्कतें खड़ी हो गई हैं और शूटिंग करना आसान नहीं रहा। ऐसे में निराश बॉलिवुड वालों का यहां आना कम हो गया है।

'किस्मत लव पैसा दिल्ली' की शूटिंग इस साल की शुरुआत में यहां हुई थी। इसके काफी सीन सेंट्रल डेल्ही और दिल्ली मेट्रो में फिल्माए जाने थे और इस चक्कर में प्रड्यूसर कृष्ण चौधरी को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। कृष्ण के मुताबिक, एक लोकेशन की शूटिंग की अनुमित के लिए कई सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद ही उन्हें परमिशन मिलती थी। हालांकि, एयरपोर्ट मेट्रो में शूटिंग के लिए ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े, लेकिन अब इसके बंद हो जाने से बॉलिवुड वालों के पास दिल्ली में कोई ऑप्शन नहीं रहा।

टाइटैनिक: तो जैक और रोज बच जाते

Titanic.jpg
ऑस्कर विनिंग फिल्म 'टाइटैनिक' जब से प्रदर्शित हुई तब से उस पर कोई न कोई बहस लगातार चलती ही रही है। अब एक अमेरिकन टीवी शो ने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है। टीवी शो ने रिसर्च के बाद दावा किया है कि अगर जैक भी रोज के साथ वुडेन लाइफ रैफ्ट पर चढ़ जाता तो दोनों की जान बच जाती।
गौरतलब है कि फिल्म में रोज को बचाने के लिए जैक उसे लकड़ी के बने लाइफ रैफ्ट पर चढ़ा देता है और खुद उसे पकड़े पानी में ही लटकता रहता है। पानी ठंडा होने की वजह से उसकी हाइपोथर्मिया से मौत हो जाती है।
टीवी शो की इस रिसर्च के बाद फिर से फिल्म को लेकर बहस होने लगी है। हालांकि, ब्लॉक बस्टर फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून का कहना है कि फिल्म जैक की मौत इसलिए हुई क्योंकि वह फिल्म स्क्रिप्ट की डिमांड थी। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट के हिसाब से वह लकड़ी का बेस ऐसा नहीं था जो कि दो लोगों का वजन सह सके।
टीवी शो बनाने वालों ने अपने रिसर्चर्स को उसी परिस्थिति में समुद्र के पानी में भेजा, जिस कंडिशन को फिल्म में दिखाया गया है। उनके रिसर्चर लाइफ जैकेट पहने हुए थे। दो लोगों को पानी में पड़े वुडेन लाइप रैफ्ट पर भेजा गया। जब वे गए तो उनकी बॉडी का टेम्परेचर नापा गया। उस समय तापमान करीब 98 फारनहाइट था। थोड़ी देर पानी में रहने के बाद उनका टेम्परेचर 82.5 फारनहाइट था। टीवी शो के रिसर्चर्स का कहना था कि कंडिशन ऐसी थी कि उन्हें हाइपोथर्मिया से बचाया जा सका। इसी रिसर्च का हवाला देकर उन्होंने कहा कि फिल्म के दोनों कैरेक्टर बच सकते थे।

बिग बी को गिफ्ट: डायबीटीज़ क्लिनिक

amitabh-bachchan
लंदन।। बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 70वें जन्मदिन पर गिफ्ट में मुंबई के लिए एक मोबाइल डायबीटीज़ टेस्ट यूनिट मिलने वाली है। बिग बी को यह गिफ्ट ब्रिटेन के वरिष्ठ एशियाई सांसद कीथ वाज की चैरिटी सिल्वर स्टार की ओर से मिलने वाला है।

अमिताभ कल 11 अक्टूबर को 70 बरस के हो जाएंगे। उन्हें यह गिफ्ट मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में मिलेगा, जो ब्रिटेन के डेप्युटी हाई कमिश्नर देंगे। इस गिफ्ट का मतलब है कि मुंबई के पास पहली बार डायबीटीज़ की जांच के लिए एक मोबाइल यूनिट होगी। अब तक ऐसी यूनिट ब्रिटेन के लंदन और लेस्टर में व भारत के गोवा में है।

अमिताभ के सम्मान में इस यूनिट का नाम भी 'अमिताभ' ही होगा। बिग बी इस चैरिटी के संरक्षक हैं और भारत में डायबीटीज़ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय हैं। इस मोबाइल टेस्ट यूनिट के कामकाज और फाइनैंशल व्यवस्था का जिम्मा मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल का होगा। यह यूनिट शहर के गरीब लोगों की डायबीटीज़ की जांच मुफ्त करेगा।
भारत में ब्रिटेन के डेप्युटी हाई कमिश्नर पीटर बकिंगम ने कहा 'अस्पताल को डायबीटीज़ की जांच के लिए एक मोबाइल यूनिट देने की सिल्वर स्टार की योजना सुनकर मैं रोमांचित हूं।' उन्होंने कहा 'दूसरे देशों की तरह यहां भी टाइप टू डायबीटीज़ के इलाज और उसके कारणों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। संयोग से भारत के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सिल्वर स्टार से मिलने वाला तोहफा टाइप टू डायबीटीज़ के इलाज और उसके कारणों के बारे में लोगों को जानकारी देने के अभियान में मदद करेगा।'
सांसद और सिल्वर स्टार के संस्थापक संरक्षक कीथ वाज ने कहा 'अमिताभ बच्चन ने दुनिया भर में कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए योगदान किया है, जिसके लिए उनके 70 वें जन्म दिन पर हम उनका सम्मान करते हैं। ब्रिटेन की जनता उन्हें एक गिफ्ट देना चाहती है जो अनूठा है और उपयोगी भी। यह यूनिट उनके प्यारे शहर मुंबई में डायबीटीज़ का प्रसार रोकने में मददगार होगी।' उन्होंने कहा कि डायबीटीज़ एक खामोश हत्यारा है। एक अनुमान के अनुसार, 6.2 करोड़ भारतीय डायबीटीज़ से पीड़ित हैं और 2025 तक करीब दस करोड़ लोग इस बीमारी के शिकार हो जाएंगे। लाइफ स्टाइल में बदलाव और जागरूकता की मदद से हम डायबीटीज़ के 80 फीसदी मामले रोक सकते हैं।'

अजय ने अपनी हिरोइन सल्लू को दी

ajay-and-salman
फिल्म इंडस्ट्री भी अजीब है। यहां दुश्मनी के एक से एक किस्से हैं, तो दोस्ती के फसाने भी कम नहीं हैं। फिलहाल तो मामला दोस्ती का है, जिसे निभाने में अजय देवगन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब अजय भी क्या करते, उनके सामने सलमान जो थे। सल्लू ने तो खुद दोस्ती निभाने में इंडस्ट्री में मिसाल कायम कर रखी है। ऐसे में अजय भी उन्हें हल्के से नहीं ले सकते थे।

खबर है कि सल्लू के कहने पर मिनटों में अजय ने अपनी हिरोइन उन्हें दे दी। दरअसल, अजय की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के प्रमोशंस के लिए सोनाक्षी अगले हफ्ते से बिजी होने वाली हैं। लेकिन इसी दौरान सलमान को सोनाक्षी की सख्त जरूरत है। उन्हें 'दबंग 2' के लिए सोना के साथ एक गाने की शूटिंग करनी है। ऐसे में, अजय ने अपनी डेट्स सलमान के लिए देने के लिए सोना को हां कह दिया।

अजय और सलमान को अच्छा दोस्त माना जाता है। अकेले अजय ही नहीं, जिन्होंने सलमान के लिए कॉम्प्रोमाइज़ किया हो। इससे पहले सल्लू भी अजय को अपना कीमती टाइम दे चुके हैं। 'सन ऑफ सरदार' के एक गाने की शूटिंग के लिए सलमान ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला था। जाहिर है, अब सोनाक्षी सलमान के साथ गाना शूट करने के बाद ही अजय के साथ प्रमोशनल ऐक्टिविटीज में हिस्सा लेंगी।
अजय ने भी दोस्ती निभा दी और सलमान ने भी, लेकिन बेचारी सोनाक्षी का क्या!